Sports

नई दिल्ली: इस हफ्ते रॉ की 25वीं सालगिरह पर फैन्स को कई शानदार सैगमेंट देखने को मिले। शो की शुरुआत शेन मैकमैहन तथा स्टेफनी मैकमैहन ने की। उसके बाद आए इस शो की शुरूआत करने वाले शख्स यानि कि विंस मैकमैहन। लेकिन, तभी स्टोन कोल्ड ने WWE में वापसी करके इन सबको चौंका दिया। विंस ने स्टोन कोल्ड को पीछे जाने के लिए कहा और बताया कि उनकी उम्र हो गई है तथा वह अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने शेन की तरफ इशारा कर कहा कि इस समय वह मेन प्राइम में हैं।

शेन को दो बार दिया 'Stone Cold Stunner'
स्टोन कोल्ड ने पहले तो शेन को चीयर अप किया लेकिन इसके थोड़ी देर बाद उनको फिनिशिंग मूव 'Stone Cold Stunner' दे दिया। इसके बाद बारी थी विंस मैकमैहन की। पहले तो बीयर लेकर विंस मैकमैहन और स्टोन कोल्ड ने पी। और काफी बार गले मिले। अंत में विंस को भी स्टोन कोल्ड ने मूव दे दिया। फिर शेन भी खड़े उठे। उन्हें भी बीयर स्टोन कोल्ड ने पिलाई। फिर एक बार और अपना फिनिशिंग मूव उन्हें दे दिया। यह देख कर फैन्स को पुराने पल याद आ गए जब बीयर पिला कर स्टोन कोल्ड इसी तरह मैकमैहन फैमिली के सदस्यों को अपना फिनिशिंग मूव दिया करते थे।

WWE रॉ की 25वीं सालगिरह न्यूयॉर्क के मौके पर कंपनी ने खास तरीके से शो का आयोजन किया। एक ही समय रॉ को 2 जगह मैनहैटन सैंटर और बार्कलेज़ सैंटर से लाइव कराया गया। मैनहैटन सैंटर ही वो जगह है, जहां सबसे पहली रॉ को टेलीकास्ट किया गया था। स्टोन कोल्ड के अलावा WWE के कई दिग्गज, हॉल ऑफ फेमर्स ने इस खास एपिसोड पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, बैला टविंस जैसे स्टार्स ने WWE में वापसी की।