शशिकांत बने दिव्यांग विश्व शतरंज विजेता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 09:47 PM

the 17th ipca world individual chess championship 2017

भारतीय रेल्वे में कार्यरत भारत के शशिकांत कुतवाल नें विश्व दिव्यांग शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । विश्व दिव्यांग शतरंज संघ ( आईपीसीए ) और विश्व शतरंज संघ (फीडे )के तत्वाधान में हुई इस प्रतियोगिता में कुल 10...

रुओंबेरोक ,स्लोवाकिया । (निकलेश जैन ) भारतीय रेल्वे में कार्यरत भारत के शशिकांत कुतवाल नें विश्व दिव्यांग शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है । विश्व दिव्यांग शतरंज संघ ( आईपीसीए ) और विश्व शतरंज संघ (फीडे )के तत्वाधान में हुई इस प्रतियोगिता में कुल 10 देश भारत ,ऑस्ट्रीया ,क्रोसिया ,चेक रिपब्लिक ,एस्टोनिया ,इज़राइल ,पोलेंड ,रूस ,उक्रेन समेत मेजबान स्लोवाकिया के कुल 40 दिव्यांग खिलाड़ियों नें प्रतिभागिता की ।

भारत की ओर से चार खिलाड़ियों नें प्रतिनिधित्व किया जिसमें शशिकांत 7.5 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे तो  ,वुमेन इंटरनेशनल मास्टर जेनिथा अंटो 5.5 अंको के साथ 9वे स्थान पर रही हालांकि महिला खिलाड़ियों में वह पहले स्थान पर रही  ,वेंकटा कृष्णा 5अंको के साथ 12वे और समर्थ राव 4 अंको के साथ 24वे स्थान पर रहे । 

PunjabKesari

9 राउंड में हुए इस मुक़ाबले में पहले स्थान पर 7.5 अंको के साथ भारत के शशिकांत और इज़राइल के इंटरनेशनल मास्टर गुरबानोव के बीच टाई हो गया था पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर शशिकांत को विजेता घोषित किया गया । इस जीत के साथ ही शशिकांत अब इंटरनेशनल मास्टर बन गए है । 

 

Final Ranking after 9 Rounds            
Rk. SNo     Name Typ sex FED RtgI Pts.  TB1
2 3
            
IM Gurbanov Andrei      ISR 2319 7.5 47
3 5
            
  Mukha Nikolay      UKR 2162 6.5 46
4 7
            
  Glazar Domagoj      CRO 2136 6 48
5 2
            
IM Obodchuk Andrei      RUS 2374 6 44
6 9
            
  Tersinsev Andrey      RUS 2089 6 44
7 10
            
FM Valenta Vit      CZE 2081 5.5 45
8 6
            
  Palin Denis      RUS 2150 5.5 43
9 19
            
WIM Jennitha Anto K.    w IND 1949 5.5 42
10 1
            
IM Yarmonov Igor      UKR 2394 5.5 41

 

निकलेश जैन 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!