Sports

नई दिल्ली: मुंबई के 18 वर्षीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर से अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के वजह से सुर्खियों में आ गए है। इस युवा क्रिकेटर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। 

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी के 2 कदम पीछे हैं शॉ
शुक्रवार को पृथ्वी ने रणजी मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए प्रथम श्रेणी में 5वां शतक जड़ दिया है, यह कारमाना उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में किया है। जोकि सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने सिर्फ 2 कदम पीछे हैं। सचिन तेंदुलकर ने 18 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में कुल 7 सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि पृथ्वी शॉ ने रणजी मैच में कुल 4 शतक लगाए हैं। इन्होंने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट की 13 पारियों में यह 5वां शतक है। 

पृथ्वी शॉ ने 173 गेंदों में बनाया  114 रन
शॉ ने ओंगले में बेहद तेज पिच पर शॉ ने आक्रामक पारी खेलते हुए 114 रन बनाने के लिए 173 गेंदें खर्च कीं, जिसमें 14 चौकों के अलावा 1 छक्का लगाया। इनके अलावा सिद्देश लाड ने 86 रन बनाए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। 

पृथ्वी शॉ ने शतक जड़कर मुंबई को संभाला 
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वर्तमान रणजी सत्र का तीसरा शतक जमाया जिससे मुंबई ने शुरूआती झटकों के बावजूद आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन यहां 6 विकेट पर 248 रन बनाए।  पिछले 3 मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जडऩे वाले 18 वर्षीय शॉ ने 114 रन बनाए। उन्होंने यह पारी ऐसे समय में खेली जबकि दूसरे छोर से मुंबई का शीर्ष क्रम लडख़ड़ा गया था। पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले मुंबई का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 64 रन था।  शॉ को यहां से सिद्धेष लाड (86) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। शॉ के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। उन्होंने अपनी पारी में 173 गेंदें खेली तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया।  श्रेयस अय्यर और कप्तान आदित्य तारे खाता भी नहीं खोल पाए। स्टंप उखडऩे के समय अभिषेक नायर 21 रन पर खेल रहे थे जबकि धवल कुलकर्णी को अभी खाता खोलना है। आंध्र की तरफ से बी अयप्पा ने 3 और डीपी विजयकुमार ने 2 विकेट लिए।