Sports

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट की जब भी बात होती है तो कहा जाता है कि भारतीय टीम अक्सर विदेशों में फिसड्डी ही रहती हैैं। वहीं, अगर वनडे फार्मेट की बात आती हैं तो भारतीय टीम के प्रदर्शन की हर कोई दाद देता दिखता है। इसकी ताजा उदाहरण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त लेना भी है। भारतीय टीम अभी विदेशी पिचों पर लगातार 9 मैच जीत चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगर टीम जीती यह अपने आप में रिकॉर्ड होगा। भारत इससे पहले 1985, 2003, 2012 और 2013 में लगातार 8-8 जीत हासिल कर चुका है। 

दक्षिण अफ्रीका को भी रिकॉर्ड बनाने से रोका भारत ने
वनडे सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका भी घर पर लगातार 18 मैच जीतकर रिकॉर्ड बना चुका था। 19वां मैच भारत के साथ था जो वह हार गई। इससे पहले 2016 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का लगातार 19 घरेलू जीत का रिकॉर्ड रोका था। इसके अलावा 1998 में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका का 19 घरेलू जीत के रिकॉर्ड को रोका था। 2001 और 2008 में भारत दो बार ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 टेस्ट जीतने के अभियान को रोक चुका है।

भारतीय पुरुषों और महिलाओं की एक दिन ही जीत
बनाम पुरुष    बनाम महिला      कब

श्रीलंका          द. अफ्रीका          22 दिसंबर 1997
जिम्बाब्वे       नीदरलैंड्स          02 दिसंबर 2000
जिम्बाब्वे       आयरलैंड           11 दिसंबर 2000
जिम्बाब्वे       द. अफ्रीका         16 मार्च 2002
द. अफ्रीका     इंगलैंड               24 फरवरी 2010
द. अफ्रीका     वैस्टइंडीज          18 जनवरी 2011
द. अफ्रीका     द. अफ्रीका          07 फरवरी 2018