जैक्सन का कमाल,रांची की दिल्ली पर रोमांचक जीत

Edited By ,Updated: 27 Jan, 2016 10:32 AM

ashley jackson

कप्तान एश्ले जैक्सन के कमाल से गत चैंपियन रांची रेज ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुये दिल्ली वेवराइडर्स को मंगलवार..

रांची: कप्तान एश्ले जैक्सन के कमाल से गत चैंपियन रांची रेज ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए दिल्ली वेवराइडर्स को मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 
 
टूर्नामेंट में कल लखनऊ में कलिंगा लांसर्स और यूपी वारियर्स के बीच 12 गोल हुए थे लेकिन इस मुकाबले में सिर्फ 3 गोल हुए और तीनों ही गोल पेनल्टी कार्नर के जरिए किए गए। रांची की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि दिल्ली की इतने ही मैचों में यह पहली हार है।  दिल्ली ने 27 वें मिनट में बढ़त बना ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर और उपकप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर दिल्ली को 1-0 से आगे कर दिया। रांची के कप्तान एश्ले जैक्सन ने 29 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दाग दिया।   
 
जैक्सन ने 31 वें मिनट में मिले एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलते हुए रांची को 2-1 की बढ़त दिला दी। दिल्ली ने बराबरी पर आने की भरपूर कोशिश की लेकिन रांची ने घरेलू समर्थन के दम पर अपनी बढ़त को अंत तक कायम रखा।  जैक्सन ने रांची के उत्तर प्रदेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी तीन गोल दागे थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। यहां भी उन्होंने यही कारनामा कर दिखाया और दो गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत के बाद रांची के 11 अंक हो गये हैं और वह तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली की टीम 3 मैचों में पहली हार और 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!