खेल मंत्री पर भड़के चौटाला

Edited By ,Updated: 28 Dec, 2016 01:39 PM

abhay chautala

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आजीवन अध्यक्ष बनाए गए अभय चौटाला ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले केंद्रीय खेल...

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आजीवन अध्यक्ष बनाए गए अभय चौटाला ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाने वाले केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें विवाद पैदा करने के बजाय खेलों के विकास के लिये काम करना चाहिये। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर चुके चौटाला और दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के मामले में नौ महीने तक तिहाड़ जेल में सजा काट चुके सुरेश कलमाड़ी को आईओए ने मंगलवार अपना आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की थी। इसका खेल मंत्री गोयल ने कड़े शब्दों में खंडन किया था।   

भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) के चौटाला ने खेल मंत्री को उनके बयान के लिये आड़े हाथों लेते हुये कहा कि गोयल को खेलों के विकास के लिये काम करना चाहिये और इस तरह के बयान नहीं देने चाहिये। उन्होंने अपने बयान में कहा खेल मंत्री बेवजय इस मुद्दे पर विवाद खड़ा कर रहे हैं। में उनके बयान से स्तब्ध हूं। केंद्रीय खेल मंत्री ने मंगलवार को संवाददाता समेलन में राष्ट्रमंडल खेल घोटाला के आरोपी और आईओए के पूर्व अध्यक्ष चौटाला को ओलंपिक संस्था का आजीवन अध्यक्ष बनाये जाने पर विरोध जताया था। उन्होंने कहाÞ यह स्वीकार्य नहीं है कि जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे हैं उन्हें आईओए में नियुक्त किया जाए।

गोयल ने कहा कि आईओए को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इसलिये निलंबित किया था क्योंकि अभय चौटाला और ललित भनोट को आईओए में चुना गया था। यह निलंबन फिर इसलिए हटाया गया था क्योंकि प्रशासन ने इन दोनों दागी अधिकारियों को पद से हटा दिया था। लेकिन वापिस से ही ओईओए ने वही कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक संस्था के इस कदम के बाद सरकार निश्चित ही कोई कदम उठायेगी। इस मामले पर सरकार पूरी रिपोर्ट मांगेगी और जरूरी कदम उठाये जाएंगे। समझा जाता है कि आईओए के सभी 150 सदस्यों ने सर्वसम्मति से ही चौटाला और कलमाड़ी को आजीवन अध्यक्ष चुना है।  

पुणे में जन्मे कलमाड़ी पूर्व कांग्रेसी सांसद हैं और वह 1996 से 2011 तक आईओए के अध्यक्ष रहे थे। तिहाड़ जेल में नौ महीने गुजारने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अपने समय में कलमाड़ी सबसे ताकतवर खेल प्रशासक माने जाते थे। वह 2000 से 2013 तक 13 वर्षो के लिए एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। उन्हें पिछले साल एशिया एथलेटिक्स संस्था का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं चौटाला हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) के अध्यक्ष हैं। वह इससे पहले दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक आईओए के अध्यक्ष रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!