Sports

खेल डैस्क : महिला प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस महिला को पहली हार मिली है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वारियर्स की किरण नवगिरे ने तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। हेले मैथ्यूज ने 47 गेंदों पर 55 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी यूपी को एलिसा हेली और किरण ने तेजतर्रार शुरूआत दी। इसके बाद ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर टीम को जीत दिला दी। 

 


मुंबई इंडियंस महिला : 161-6 (20 ओवर) 
मुंबई की शुरूआत शानदार रही थी। हेले मैथ्यूज ने यस्तिका भाटिया के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। मुंबई को सबसे बड़ा सहयोग हेले मैथ्यूज से मिला जिन्होंने 47 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। यस्तिका भाटिया ने 22 गेंदों 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए जबकि कप्तान नेट सीवर ब्रंट ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। अंत में अमेलिया केर ने 16 गेंदों पर 23, पूजा ने 18 तो इजी वांग ने 6 गेंदों पर 15 रन बनाए और स्कोर 161 तक पहुंचा दिया।

 


यूपी वारियर्स : 163-3 (16.3 ओवर)
जवाब में खेलने उतरी यूपी टीम को ओपनर एलिसा हेली और किरण ने तेजतर्रार शुरूआत दी। किरण ने 31 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए और स्कोर 94 तक पहुंचा दिया। इसी तरह कप्तान एलिसा ने 29 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। ताहिला मैकग्रा 1 ही रन बना पाई। इसके बाद ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने स्कोर आगे बढ़ाया और 00 ओवरों में अपनी टीम को जीत दिला दी। ग्रेस हैरिस ने 17 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। इसी तरह दीप्ति शर्मा ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए और 16.3 ओवर में टीम को जीत दिला दी।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला :
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, इस्सी वोंग, एस सजना, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक।
यूपी वारियर्स : एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), वृंदा दिनेश, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।