Sports

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि वह अभी भी इंतजार कर रही है कि कब वह धोनी से मिलें और वह उनसे अपनी ‘एमएस धोनी’ मूवी में की गई एक्टिंग के बारे में पूछें। दिशा पाटनी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं अगली बार धोनी से कब मिलूंगी। लेकिन मैं उन्हें मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं उन्हें फिल्म के बारे में बताना चाहती हूं और अपने रोल के बारे में, क्या उन्हें पसंद आया था।

Casting, Dhoni Biopic, Disha Patani, बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, MS Dhoni, MS Dhoni The untold Story, Cricket news in hindi, sports news
दिशा ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग रियल लाइफ कैरेक्टर से जुड़ी होनी चाहिए थी। इसलिए साक्षी के रूप में किराया अडवानी तो धोनी के रूप में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया। मुझे लगता है कि धोनी को मुझमें प्रियंका दिखी होगी। मैंने अपने किरदार में पूरा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि आप हर बार टेक्रिकल नहीं हो सकते आपको अपना बैस्ट प्रदर्शन भी देना होता है।

Casting, Dhoni Biopic, Disha Patani, बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, MS Dhoni, MS Dhoni The untold Story, Cricket news in hindi, sports news
24 साल की दिशा पाटनी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘राधे’ सुपरस्टार सलमान खान के साथ थी। इसके लिए दिशा टाइगर श्राफ और अनिल कपूर के साथ भी काम कर चुकी है। दिशा ने ‘एमएस धोनी’ मूवी में धोनी की पहली गर्लफ्रैंड का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियंका का वह  रोल सादगी से भरा था।

Casting, Dhoni Biopic, Disha Patani, बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी, MS Dhoni, MS Dhoni The untold Story, Cricket news in hindi, sports news

वहीं, धोनी की बात करें तो बुधवार को वह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे थे। भारत को आई.सी.सी. के तीनों कप दिलाने वाले धोनी की जिंदगी पर यह फिल्म बनी थी। इसमें 2011 विश्व कप जीतने तक की कहानी थी।