Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 54 रन बनाते ही अपना स्कोर 765 पर ला खड़ा किया। वह पहले ही सचिन तेंदुलकर के 2003 विश्व कप में बनाए गए 673 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। ऐसे में फाइनल में खेली गई महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी से वह अपने रिकॉर्ड को और मजबूत नजर करते नजर आए। संभवत: अपने आखिरी विश्व कप के दौरान विराट ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया और इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया जिसका टूटना काफी मुश्किल है। 


एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
765 विराट कोहली, भारत
673 सचिन तेंदुलकर, भारत
659 मैथ्यू हेडन, ऑस्ट्रेलिया
648 रोहित शर्मा, भारत
647 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया


इसके अलावा लगातार दो विश्व कप में 5 बार 50+ पारियां खेलने के मामले में भी विराट कोहली ने रिकॉर्ड बना दिया है। वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। 2015 में स्टीव स्मिथ ने पांच बार 50+ स्कोर किया था। इसके बाद 2019 और अब 2023 में विराट कोहली ने यह कारनामा कर दिखाया।

 

इससे पहले कोहली का फाइनल भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी खास बनाा दिया था। सचिन ने विराट कोहली को अपनी साइन की गई टी शर्ट दी थी जिसे पाकर विराट काफी खुश नजर आए। बता दें कि कोहली ने इसी विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर का वनडे करियर में बनाए गए सर्वाधिक 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। विराट इस विश्व कप में तीन शतक लगा चुके हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11  

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज 

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड