Sports

जॉर्ज (दक्षिण अफ्रीका) : भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में सनशाइन लेडीज टूर पर डायमेंशन डेटा लेडीज प्रो-एम गोल्फ में छह-ओवर 78 का निराशाजनक कार्ड खेला। वह फिलहाल संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर है। वह इस दौरान सिर्फ दो बर्डी लगा सकी। वह कट के अनुमानित स्कोर से 2 शॉट पीछे है। कट में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

 

युवराज संधू 67 के कार्ड से संयुक्त 12वें स्थान पर

भारतीय गोल्फर युवराज सिंह संधू ने शनिवार को यहां चार अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह तीन दौर के बाद मलेशियाई ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए। चंडीगढ़ का यह गोल्फर एशियाई टूर पर पहला पूर्ण सत्र खेल रहा है। उन्हें एशियाई डेवलपमेंट टूर के जरिए कार्ड मिला था। युवराज संधू ने पहले दो दिन 70 और 64 के कार्ड के बाद तीसरे दिन पांच बर्डी और एक बोगी से 67 का कार्ड खेला। एसएसपी चौरसिया 68 का कार्ड खेलकर 11 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। वीर अहलावत 70 के कार्ड से संयुक्त 28वें स्थान पर खिसक गये। हनी बेसोया संयुक्त 56वें और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 66वें स्थान पर बने हुए हैं।