Sports

बार्सिलोना (स्पेन) : स्पेन की महान महिला टेनिस खिलाड़ी अरांत्जा सांचेज विकारियो और उनके पूर्व पति को धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है। स्पेन की एक अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। बार्सिलोना की अदालत ने पाया कि पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अरांत्जा और उनके पूर्व पति ने कई मिलियन यूरो का कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपनी संपत्ति छुपाई थी।

4 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता अरांत्जा को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई लेकिन वह जेल जाने से बच गईं क्योंकि अदालत ने उन्हें पहली बार अपराध करने के लिए उनकी सजा माफ कर दी। उनके पूर्व पति जोसफ सांटाकाना को 3 साल और 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई। इन दोनों को 66 लाख यूरो डॉलर (71 लाख डॉलर) का जुर्माना भी देना होगा। अरांत्जा (52) ने 1989, 1994 और 1998 में फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम और 1994 में अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम जीता था।