Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम रांची में खेला जाना है। जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी रांची पहुंच गए है। वहीं धोनी ने रांची के अपने फार्म हाउस पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को डिनर पर आमंत्रित किया। धोनी की इस डिनर पार्टी में कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री समेत सारे भारतीय खिलाड़ी पहुंचे।

PunjabKesari
दरअसल, ये पहली बार नहीं है धोनी ने ऐसा किया हो। जब भी रांची में मैच होता है धोनी टीम को अपने घर में लंच या डिनर के लिए आमंत्रित करते हैं। डिनर में धोनी की पत्नी साक्षी भी शामिल थीं। इस डिनर पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ ने जमकर मस्ती की। रांची शहर से 15 किलोमीटर दूर सिमलिया स्थित महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस 'कैलाशपति' में इस डिनर का आयोजन किया गया था।

PunjabKesari
बुधवार को जब टीम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची तो एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्‍या में क्रिकेट फैन्‍स अपने चहेते क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए उत्‍साहित नजर आए। खास कर जब लोकल बॉय धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकले तो लोग माही-माही के नारे लगाते नजर आए और अपने का गर्मजोशी से स्‍वागत किया। धोनी एयरपोर्ट से सीधे अपने सिमलिया स्थित घर के लिए निकल गए। धोनी के साथ केदार जाधव और ऋषभ पंत भी थे।