स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में डेब्यू किया और लोगों के बीच अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ दी। ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में शुभमन गिल ने भी अहम योगदान दिया था और आखिरी मैच में 91 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी के लिए ही नहीं बल्कि स्टाईल के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल कर लिया। शुभमन ने भी इसका जवाब दिया।

शुभमन गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सवाल और जवाब का सेशन किया। इस सेशन में उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब स्टोरी डाल कर दिया। शुभमन गिल से एक फैन ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वह सिंगल हैं? शुभमन गिल ने इस पर अपना जवाब दिया।

शुभमन गिल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जी हां, मैं सिंगल हूं। भविष्य में भी इसकी कोई योजना नहीं है। शुभमन गिल के इस जवाब से उन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दी है जिसमें उनके रिलेशनशिप की बातें कही जाती थी। शुभमन गिल अपने करियर को लेकर काफी फोकस हैं।

गौर हो कि शुभमन गिल का नाम दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती रहती। जनवरी में सारा और शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसका कैप्शन एक जैसा था। तभी से सोशल मीडिया पर इन दोनों की रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा।