Sports

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के महान ऑलराऊंडर्स में से एक स्कॉट स्टाइरिस  ने अपनी फेवरेट प्लेइंग-11 चुनी है जिनके खिलाफ उन्होंने अंततराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। खास बात यह है कि स्टाइरिस की उक्त सूची में दो भारतीय खिलाड़ी भी हैं जोकि वर्तमान समय में खेल रहे हैं। एक- विराट कोहली। दूसरा- महेंद्र सिंह धोनी। स्टाइरिस ने अपने प्लेइंग-11 में कोहली और धोनी के साथ सचिन को चुना है। उन्होंने ओपनिंग क्रम की जिम्मेदारी जयसूर्या और सचिन को दी है। जबकि कप्तानी रिकी पोंटिंग को सौंपी है।

PunjabKesari

स्टायरिस की प्लेइंग-11
सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जैक्स कैलिस, एमएस धोनी, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्राथ, लसिथ मलिंगा

PunjabKesari

खास बात यह है कि स्टाइरिस ने अपनी प्लेइंग-11 में  पाकिस्तान के किसी भी क्रिकेटरों को जगह नहीं दी है। जबकि श्रीलंका से मुरलीधरन और मलिंगा को जगह दी है। दक्षिण अफ्रीका से उन्होंने डीविलियर्स और कैलिस को चुना है। तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने एक बार फिर से ग्लेन मैकग्राथ पर भरोसा जताया है।