Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। लेकिन सोशल मीडिया पर रुतुराज गायकवाड़ का नाम मराठी फिल्म की अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। सयाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी इस फोटो पर गायकवाड़ ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा शुरू होने लगी। 

PunjabKesari

दरअसल गायकवाड़ ने मराठी अभिनेत्री सयाली की फोटो पर कमेंट करते हुए वॉओ लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने दो इमोजी दिल वाली भी शेयर की थी। इसके बाद सयाली ने भी गायकवाड़ के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी शेयर की। इसके बाद गायकवाड़ कमेंट करते हुए लिखा कि जीत के बाद हमेशा अधिक मुस्कुराना। इसी के बाद सोशल मीडिया पर  इन दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा शुरू होनी शुरू हो गई। 

PunjabKesari

लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा गायकवाड़ को भी पता लगी। इसके बाद मराठी में गायकवाड़ ने एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा था कि सिर्फ गेंदबाज ही मेरी विकेट ले सकते हैं और कोई भी नहीं। जिसे समझना था वह समझ गया। गायकवाड़ की स्टोरी का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। 

गौर हो कि सयाली संजीव मराठी अभिनेत्री हैं और वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है। वह मराठी सीरियल काहे दिया परदेस में गौरी के लीड रोल में दिखाई दी थी। सयाली को 2016 में बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया था। शुरूआती मैचों में उनका बल्ला शांत रहा था लेकिन सीजन के दूसरे हॉफ में गायकवाड़ ने अच्छी पारियां खेली थी।