Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन तब महज 20 साल के थे जब एक कंसर्ट के दौरान उन्होंने एक ऐसी लड़की को देखा जिसे देखते ही वह अपने दिल दे बैठे। दरअसल हिमाचल प्रदेश के मंडी में 19 फरवरी, 1990 को जन्मे धवन कुछ साल पहले पॉप स्टार मीका सिंह के एक कंसर्ट में गए थे। वहां, दीपाली चौहान भी अपनी सहेलियों के साथ पहुंची थीं। दोनों की नजरें मिलीं। आंखों ही आंखों में प्यार हो गया। दोस्तों की मदद से जान-पहचान बढ़ीं और नंबर एक्सचेंज हुए और देखते ही देखते प्यार हो गया। 

 

हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के लिए खेलने वाले धवन आईपीएल में जलवा बिखेर चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाईट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं। दीपाली से मुलाकात के वक्त धवन की उम्र ज्यादा नहीं थी। इसलिए दोनों करीब आठ साल तक डेटिंग पर रहे। आखिर दोनों ने पहले सगाई की फिर बाद में हिमाचल में ही शादी कर ली। दोनों ने शादी में करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों को ही बुलाया था।

 

शादी के बाद ऋषि धवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थीं। कैप्शन लिखी थी- आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैंने खूबसूरत लड़की से शादी कर ली है। दीपाली चौहान, मैं आपसे बहुत सारा प्यार करूंगा।

 

दीपाली ने इस दौरान बतौर फैशन डिजाइनर अपना करियर आगे बढ़ाया। वह अपने डिजाइन को खुद भी बतौर मॉडल प्रमोट किया करती थीं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके  हजारों फॉलोअर्स हैं।

 

बता दें कि ऋषि धवन 2016 में टीम इंडिया में शामिल हुए थे। उन्होंने तीन एक दिवसीय व एक 20-20 मैच खेला है। ये मैच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया व जिम्बाम्वे के खिलाफ खेले। वह राइट हैंड बैट्समैन व मीडियम पेसर हैं।