Sports

चेन्नई : पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर मंगलवार को सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली। पंजाब और हरियाणा का स्कोर निर्धारित समय तक 2-2 से बराबर था। पंजाब ने शूटआउट में 9-8 से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए हरजीत सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। हरियाणा के संजय ने 25वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पंजाब और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा लेकिन आठ मिनट बाद हरियाणा के रजत ने बराबरी का गोल कर दिया। 

शूटआउट में हरियाणा के लिए संजय, दीपक और अभिषेक ने गोल किए। पंजाब के लिए हरमनप्रीत, सिमरनजीत और सुखजीत सिंह ने गोल किए। मुकाबला सडन डैथ में चला गया और सातवें पेनल्टी शूटआउट में सिमरनजीत ने विजयी गोल दागा। तमिलनाडु ने कर्नाटक को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।