Sports

गुड़गांव : नेहा त्रिपाठी (Neha Tripathi) ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर (Women's Professional Golf Tour) के 12वें चरण में दो शॉट की बढ़त बना ली। पहले दौर में 68 का कार्ड खेलने वाली नेहा का कुल स्कोर नौ अंडर 135 है।

रिया यादव दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से कुल सात अंडर 137 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अस्मिता सतीश (71 और 70) और गौरिका बिश्नोई (69-72) तीन अंडर 141 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। रिद्धिमा दिलावरी दो अंडर 142 के स्कोर से पांचवें स्थान पर चल रही हैं।