Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले MS Dhoni और Deepak Chahar के बीच मजेदार पल देखने को मिला। वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चाहर अपने पूर्व कप्तान से बात करने पहुंचे, लेकिन कैमरा देखकर धोनी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें डांट दिया।

“कैमरा लेकर क्यों आया, भगाओ इसको”

धोनी ने हंसते हुए कहा, 'तुम आए, साथ में कैमरा लेकर आए… भगाओ इसको।' यह सुनते ही दीपक चाहर ने भी मजाक में कैमरा मैन से कहा, 'अरे भाईया, आप जाओ।' इसके बाद धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि कैमरे के सामने खुलकर बात नहीं हो पाएगी।

MI vs CSK मुकाबले से पहले बढ़ी हलचल

Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले धोनी की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि वह अब तक चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

धोनी की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

प्री-सीजन काफ इंजरी के कारण धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहे। हालांकि हाल के दिनों में उनके प्रैक्टिस सेशन और एक्टिव नजर आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस बड़े मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

CSK को मिला बड़ा बूस्ट

MI के खिलाफ मैच से पहले Chennai Super Kings को एक और अच्छी खबर मिली है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Spencer Johnson टीम से जुड़ गए हैं, जो नाथन एलिस की जगह शामिल हुए हैं।

प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पहले चोट के कारण बाहर थे, लेकिन अब फिट होकर टीम के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई की उछाल भरी पिच पर उनका प्रदर्शन CSK के लिए अहम साबित हो सकता है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।