Sports

जालन्धर : विशाखापत्तनम टी-20 में धीमी पारी के लिए चौतरफा आलोचनाओं का शिकार हो रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आखिर बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान जोरदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। धोनी ऐसे समय में क्रीज पर आए थे जब उनसे तेज रनों की उम्मीद थी। धोनी ने किसी को निराश भी नहीं किया और बेंगलुरु के मैदान पर उन्होंने महज 23 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान धोनी ने तीन छक्के और तीन चौके भी लगाए।

धोनी ने पूरी की छक्कों की फिफ्टी
MS Dhoni complete 50 Six in T20 carrer

बेंगलुरु टी-20 महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 98वां मैच था। धोनी अब तक इन 98 मैचों में 37 की औसत से 1617 रन बना चुके हैं। बड़ी बात यह है कि धोनी ने बेंगलुरु टी-20 में तीन छक्के लगाकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में छक्कों की फिफ्टी भी पूरी कर ली। अब धोनी के नाम पर 52 छक्के दर्ज हो गए हैं। वह रोहित शर्मा, युवराज, रैना और कोहली के बाद पांचवें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए। देखें लिस्ट-
टी 20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के
MS Dhoni complete 50 Six in T20 carrer

102 रोहित शर्मा
74 युवराज
58 एस रैना
55 विराट कोहली
52 एमएस धोनी

देखें महेंद्र सिंह धोनी का लगाया तूफानी छक्का-