Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस को अपने घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए यह हार इसलिए भी दिल दुखाने वाली थी क्योंकि यह उनकी लगातार चौथी हार थी। मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे क्योंकि वह चोट के कारण बाहर थे। मैच से पहले टॉस के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ये कहते हुए और भी डरा दिया कि रोहित कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। लेकिन अब रोहित की चोट पर मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने अपडेट जारी किया है और राहत की खबर साझा की है। 

MI के मुख्य कोच ने कहा कि रोहित शर्मा की चोट गंभीर नहीं है और टीम प्रबंधन उन्हें ज्यादा दबाव में नहीं रखना चाहता क्योंकि टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है। जयवर्धने ने कहा, 'उन्होंने कल (बुधवार) से दौड़ना शुरू कर दिया है, बल्लेबाजी भी की है। हम हर दिन उनकी प्रगति का आकलन कर रहे हैं। उनकी चोट गंभीर नहीं है लेकिन साथ ही, हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते और अभी सत्र की शुरुआत है।' जयवर्धने ने रोहित की वापसी को लेकर कोई संकेत नहीं दिया लेकिन यह जरूर साफ कर दिया कि कोई भी घबराने वाली बात नहीं हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। 

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेरते हुए पंजाब को को 7 विकेट से जीत दिलाई और अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले अर्शदीप सिंह के 3 विकेट की बदौलत पंजाब मुंबई को 200 के स्कोर के नीचे रोकने में कामयाब रही थी। 
 

NO Such Result Found