Sports

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी का एक जबरा फैन सामने आया है जिसे अपनी दीवानगी के लिए स्कूल से सस्पेंड होना पड़ा है। धोनी के इस प्रशंसक का स्कूल में मैथ का पेपर था। सवाल का जवाब न आता देख उन्होंने प्रत्येक सवाल का जवाब थाला लिख दिया। "थाला" तमिल शब्द है जो कि नेता या लीडर के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बहरहाल, छात्र सस्पेंड होने के बाद से चर्चा में है। उसका नाम गजोधर बताया जा रहा है। गजोधर महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा प्रशंसक है। अनुमान है कि उनसे धोनी के प्रति अपना प्यार जताने के लिए ऐसा किया लेकिन उनका किया काम चर्चा में आ गया।

Question, Math paper, Thala, Delhi Student suspended, MS Dhoni, Dhoni, cricket news, प्रश्न, गणित का पेपर, थाला, दिल्ली का छात्र निलंबित, एमएस धोनी, धोनी, क्रिकेट समाचार


महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर शांत और संयमित खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। यही कारण है कि वह आईपीएल में रिकॉर्ड बार चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल तक लेकर गए हैं। यही नहीं, भारत के लिए आईसीसी की तीनों प्रतिष्ठित ट्रॉफियां जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे पहले टी20 विश्व कप का पहला संस्करण साल 2007 में जीता था। इसके बाद 2011 का वनडे विश्व कप भी टीम इंडिया जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत अपने नाम करवाने में सफल रहा था। धोनी 40 से ज्यादा उम्र होने के बाद भी आईपीएल में सक्रिय हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी टीम को रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब दिलाया था। 

Question, Math paper, Thala, Delhi Student suspended, MS Dhoni, Dhoni, cricket news, प्रश्न, गणित का पेपर, थाला, दिल्ली का छात्र निलंबित, एमएस धोनी, धोनी, क्रिकेट समाचार

बता दें कि धोनी जितने लोगों में पॉपलुर है उतनी ही कम उनकी उपस्थिति लोगों के बीच रहती है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे यूट्यूब खोलने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैं इस बारे में बात कर रहा था। किसी ने मुझसे भी यही पूछा। वो बोलते हैं 'मेरे से ना हो पाएगा' ऐसा करने में सक्षम हो), क्योंकि यह बहुत कठिन है। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं कैमरे के प्रति बहुत जागरूक हूं, लेकिन यह मेरे पास नहीं आता है। इसलिए, मैं एक-पर-एक बातचीत करके बहुत खुश हूं। जब यूट्यूब की बात आती है तो मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर पाऊंगा। चूंकि मैं मूडी भी हूं, ऐसा हो सकता है कि मैं तीन-चार वीडियो डालूंगा, फिर अपने इंस्टाग्राम की तरह एक साल बाद दूसरा वीडियो डालूंगा।