Sports

खेल डैस्क : त्रिनिदाद के मैदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। पीएनजी के खिलाफ खेलते हुए लॉकी ने अपने कोटे के 4 ओवर मेडन फेंके और तीन विकेट भी ले लिए। टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा तीन साल पहले कनाडा के साद बिना जफर ने कर दिखाया था जब उन्होंने पनामा के खिलाफ कूलिज के मैदान पर 4 ओवर मेडन फेंकते हुए 2 विकेट लिए थे। लॉकी ने अब इस रिकॉर्ड को और सुधार दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 3 विकेट लिए। जिससे पीएनजी की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 78 रन ही बना पाई। 

 

 

टी20 विश्व कप 2024 के सबसे किफायती स्पैल
3/0 - लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) बनाम पीएनजी, तारौबा, 2024
3/4 - टिम साउदी (न्यूजीलैंड) बनाम युगांडा, तरौबा, 2024
2/4 - फ्रैंक एनसुबुगा (यूजीए) बनाम पीएनजी, गुयाना, 2024
4/7 - एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
2/7 - ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) बनाम यूजीए, तारौबा, 2024
(विकेट/रन)

 

 

Lockie Ferguson, Most economical spell of T20 International, NZ vs PNG, T20 world cup 2024, लॉकी फर्ग्यूसन, टी20 इंटरनेशनल का सबसे किफायती स्पेल, न्यूजीलैंड बनाम पीएनजी, टी20 विश्व कप 2024


टी20 इंटरनेशनल के टॉप 5 किफायती स्पैल
4-4-0-3 : लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड बनाम पीएनजी, 2024
4-4-0-2 : साद बिन जफर, कनाडा बनाम पनामा, 2021 
4-2-2-5 : यालिन्डे नकन्या, तंजानिया बनाम कैमरून, 2022 
4-3-2-3 : साद बिन जफर, सेरा लिओन बनाम माली, 2023
4-1-3-5 : एल रोजी, अर्जेंटीना बनाम चिल्ली, 2023 

 


ऐसी रही पीएनजी की पारी
टोनी उरा (1) के साथ कप्तान एसाद वाला (6) ओपनिंग पर आए लेकिन दोनों प्लेयर 5वें ओवर तक पवेलियन लौट गए। पीएनजी के प्लेयर पावरप्ले में सिर्फ 16 रन ही बना पाए। इसके बाद चार्ल्स ने 25 गेंदों पर 17 तो सेस बाउ ने 27 गेंदों पर 12 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। पापुआ का मध्यक्रम बिखर गया। हिरि हिरि 7, चाड सोबर 1, क्पिलिन डोरिगा 5 ही रन बना पाए। नोरमन ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए और स्कोर 78 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने 14 रन देकर 2, टिम साऊदी ने 11 रन देकर 2 तो ईश सोढ़ी ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए। लॉकी बिना रन दिए 3 विकेट लेकर चर्चामें रहे। मिचेल सेंटनर को भी एक विकेट मिला। 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड :
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पापुआ न्यू गिनी : टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेसे बाउ, हिरी हिरी, चाड सोपर, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, काबुआ मोरिया, सेमो कामिया।