Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2019 की विजेता टीम इंगलैंड (England Cricket Team) एक बार फिर से अपने रिटायर प्लेयर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को वापस लाने की तैयारी कर रही है। स्टोक्स जोकि पिछले साल ही वनडे फार्मेट से संन्यास ले चुके हैं, को मनाने के लिए इंगलैंड के सफेद गेंद के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) प्रयास कर सकते हैं। माना यह जा रहा है कि 2019 विश्व कप (Cricket World Cup 2019) में स्टोक्स का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा था और वह इस साल भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्ष्म हो सकते हैं। 

 

विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में इंगलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान इन्हीं दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ था। एक बार फिर से यह मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। ऐसे में इंगलैंड क्रिकेट मैनेजमैंट इस मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेयरों में से एक स्टोक्स को जरूर बुलाना चाहेगी।

बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिकेट विश्व कप 2023, इंगलैंड क्रिकेट टीम,  ben stokes, jos buttler, cricket world cup 2023, england cricket team

 

इंग्लैंड के सफेद गेंद के कोच मैथ्यू मॉट (matthew mott) ने कहा कि सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर संभावित वापसी के संबंध में स्टोक्स के साथ बातचीत शुरू करने का नेतृत्व करेंगे। मॉट ने कहा कि बेन हम सभी के साथ बहुत सीधा है। हम देखेंगे कि क्या वह उत्सुक है। वह क्या करने जा रहे हैं। इस पर अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है, लेकिन हम अभी भी आशान्वित हैं। मॉट बोले- मैंने हमेशा कहा है कि उसकी गेंदबाजी एक बोनस होगी, लेकिन जरा देखिए कि वह बल्ले से क्या लाता है, यहां तक ​​कि मैदान में भी।

 

मॉट ने टीम के लिए स्टोक्स के बहुमुखी मूल्य पर जोर दिया और कहा कि पूरे एशेज सीरीज के दौरान उन्हें देखकर ऐसा लगा कि उनकी उपस्थिति बहुत अच्छी थी। जब एकदिवसीय क्रिकेट में प्रदर्शन की बात आती है तो उसने वर्षों तक ऐसा किया है और इसलिए वह एक अमूल्य वस्तु है।