Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए दुबई में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी शुरू हो गई है। बीसीसीआई की जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की नीलामी के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 333 नामों को शॉटलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों को लिया जाएगा। 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ में खरीदा, बेस प्राइज था एक करोड़ 
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर लगी 4 करोड़ की बोली, दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा,  बेस प्राइज था 2 करोड़
2 करोड़ बेस प्राइज वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिले रोसौव नहीं बिके
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड पर हैदराबाद ने लगाई 6.80 करोड़ की बोली, बेस प्राइज था 2 करोड़
करुण नायर नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख)
स्टीव स्मिथ का बेस प्राइज 2 करोड़ था लेकिन किसी ने नहीं लगाई बोली
मनीष पांडे भी अनसोल्ड रहे (बेस प्राइज 50 लाख) 
वानिंदु हसरंगा को हैदराबाद ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा
रचिन रविंद्र को सीएसके ने 1.80 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 50 लाख)
2 करोड़ बेस प्राइज वाले शार्दुल ठाकुर को सीएसके ने 4 करोड़ में खरीदा 
अज़मतुल्लाह उमरज़ई 50 लाख के बेस प्राइज पर गुजरात टाइटंस में शामिल 
पेट कमिंस पर लगी सबसे बड़ी बोली, हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़)
जेराल्ड कोएत्ज़ी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़)
हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़) 
डेरिल मिशेल को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज एक करोड़) 
क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए) 
फिलिप साल्ट नहीं बिके (बेस प्राइज 1.50 करोड़)
ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख के बेस प्राइज पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
श्रीकर भरत को केकेआर ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा 
लॉकी फर्ग्यूसन नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़)
कुसल मेंडिस नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख)
जोश इंगलिस नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़) 
लाकी फर्गुसन नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़)
चेतन सकारिया को केकेआर ने 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा
अल्जारी जोसेफ 11.50 करोड़ में बिके, आरसीबी ने खरीदा (बेस प्राइज एक करोड़) 
उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़) 
शिवम मावी को लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 50 लाख) 
मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में केकेआर ने खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए) 
जयदेव उनादकट 1.60 करोड़ में हैदराबाद टीम में शामिल (बेस प्राइज 50 लाख)
जोश हेजलवुड नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
आदिल रशीद (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
डेरिल मिशेल को सीएसके ने 14 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
वकार सलामखिल नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए)
दिलशान मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 50 लाख रुपए) 
मुजीब उर रहमान नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए) 
तबरेज़ शम्सी नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए) 
हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए) 
ईश सोढ़ी नहीं बिके (बेस प्राइज 75 लाख रुपए) 
अकील होसेन नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए) 
सौरव चौहान नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
रोहन कुन्नूमल नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
शिवम दूबे को राजस्थान ने 5.80 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 20 लाख) 
मनन वोहरा नहीं बिके (20 लाख रुपए) 
प्रीयांश आर्या नहीं बिके (20 लाख रुपए) 
समीर रिजवी को सीएसके ने 8.40 करोड़ में खरीदा (20 लाख रुपए) 
अर्शिन कुलकर्णी 20 लाख के बेस प्राइज पर लखनऊ टीम में 
रितिक शौकीन नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
अतीत सेठ नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
अंगकृष रघुवंशी को 20 लाख के बेस प्राइज पर केकेआर ने खरीदा
अरशद खान नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
विवरांत शर्मा नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
शुभम दुबे 5.80 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
राज बावा नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
सरफराज खान नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए) 
शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 40 लाख रुपए) 
रमनदीप सिंह को 20 लाख के बेस प्राइज पर केकेआर ने खरीदा 
टॉम कोहलर-कैडमोर 40 लाख के बेस प्राइज पर राजस्थान में शामिल 
उर्विल पाटिल नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख) 
विष्णु सोलंकी नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख) 
कुमार कुशाग्र को दिल्ली ने 7.20 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइज 20 लाख) 
यश दयाल को 5 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा (बेस प्राइज 20 लाख) कुलदीप यादव नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
सुशांत मिश्रा 2.2 करोड़ में गुजरात टीम में शामिल (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
कार्तिक त्यागी 60 लाख में गुजरात में शामिल (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
इशान पोरेल नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
आकाश महाराज सिंह 20 लाख के बेस प्राइज पर हैदराबाद टीम में शामिल
शिवा सिंह नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
रसिख दार सलाम 20 लाख के बेस प्राइज पर दिल्ली टीम में शामिल
मानव सुथार 20 लाख के बेस प्राइज पर गुजरात टीम में शामिल 
पुलकित नारंग नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
श्रेयस गोपाल 20 लाख के बेस प्राइज पर मुंबई टीम में शामिल
मुर्गन अश्विन नहीं बिके (बेस प्राइज 20 लाख रुपए)
मणिमारन सिद्धार्थ 20 लाख के बेस प्राइज पर लखनऊ टीम में शामिल 
कॉलिन मुनरो नहीं बिके (बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए)
शेरफेन रदरफोर्ड को केकेआर ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइज पर खरीदा 
एश्टन टर्नर एक करोड़ के बेस प्राइज पर लखनऊ टीम में शामिल
रासी वैन डेर डुसेन नहीं बिके (बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए)
क़ैस अहमद नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए) 
माइकल ब्रेसवेल नहीं बिके (बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए) 
टॉम कुरेन 1.50 करोड़ के बेस प्राइज पर आरसीबी में शामिल 
कीमो पॉल नहीं बिके (बेस प्राइज 75 लाख रुपए)
ओडियन स्मिथ नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए) 
शाइ होप नहीं बिके (बेस प्राइज 75 लाख रुपए)
दुष्मंथा चमीरा नहीं बिके (बेस प्राइज 50 लाख रुपए)

किस टीम के पास बचे हैं कितने पैसे 

गुजरात टाइटंस - 38.15 करोड़ रूपए 
सनराइजर्स हैदराबाद - 34 करोड़ रूपए 
कोलकाता नाइट राइडर्स - 32.70 करोड़ रुपए 
चेन्नई सुपर किंग्स - 31.4 करोड़ रुपए 
पंजाब किंग्स - 29.10 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स - 28.95 करोड़ रुपए 
रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर - 23.25 करोड़ रुपए 
मुंबई इंडियन्स - 17.75 करोड़ रुपए 
लखनऊ सुपर जायंट्स - 13.15 करोड़ रूपए 
राजस्थान रॉयल्स - 14.50 करोड़ रुपए 

स्लॉट 

गुजरात टाइटंस - 8 स्लॉक बचे हैं जिसमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 
सनराइजर्स हैदराबाद - 6 स्लॉक के लिए बोली लगाएगी जिसमें से 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए है।
कोलकाता नाइट राइडर्स - 12 स्लॉट में से 4 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स - 6 स्लॉट बाकी, तीन विदेशी प्लेयर्स के लिए
पंजाब किंग्स - 8 स्लॉट में से 2 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। 
दिल्ली कैपिटल्स - 9 स्लॉट बाकी, चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए
रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर - 6 स्लॉट बचे हैं जिसमें से 3 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं।
मुंबई इंडियन्स - 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी जिसमें 4 विदेशी प्लेयर्स के लिए है।
लखनऊ सुपर जायंट्स - 6 स्लॉक के लिए बोली लगेगी जिसमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए बचे है।
राजस्थान रॉयल्स - 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी जिसमें 3 विदेशी प्लेयर्स के लिए है।