Sports

खेल डैस्क : आईपीएल की सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर से वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुए। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 199 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव और नेहल वडेहरा की तूफानी पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली। यह मुंबई का सीजन में दूसरा 200+ रनों का चेज है। मुंबई इस जीत के साथ प्वइंट टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है जबकि आरसीबी सातवें स्थान पर खिसक गई है। 

 


बहरहाल, वानखड़े में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के तेजतर्रार शतक की बदौलत 199 रन बनाए थे। बेंगलुरु की शुरूआत खराब रही। विराट कोहली 1 तो अनुज रावत 6 रन बनाकर आऊट हो गए। महिपाल लोमरोर भी 1 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और 12.3 ओवर में ही 136 तक ले गए। 

 

 

मैक्सवेल ने जहां 33 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए तो वहीं, कप्तान डुप्लेसिस ने 41 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। मध्यक्रम में आए दिनेश कार्तिक ने भी हाथ खोले। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आऊट होने से पहले कार्तिक ने 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। अंत में केदार जाधव और वानिंदु हसरंगा ने टीम को 199 पहुंचा दिया। 

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को ईशान किशन ने तेजतर्रार शुरूआत दी थी लेकिन उनके आऊट होते ही रोहित शर्मा भीपवेलियन लौट गए। ईशान ने 21 गेंदों पर 42 तो रोहित शर्मा ने 8 गेंदों पर 7 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। सूर्यकुमार ने जहां 35 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से 83 रन बनाए तो वहीं, नेहल वडेहरा ने 34 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर 16.3 ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड