Sports

पोचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) : भारत ने पूल डी के अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-1 से बड़ी जीत के साथ अपने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2022 अभियान की शुरुआत की। फॉरवर्ड लालरिन्दिकी (32, 57) शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल दाग कर शीर्ष गोल स्कोरर रहीं। उनके अलावा लालरेम्सियामी हमार (4), मुमताज खान (41) और दीपिका (58) ने गोल किया, जबकि वेल्स के लिए मिल्ली होल्मे (26) एकमात्र गोल स्कोरर रहीं।

India, Women Junior Hockey World Cup, india vs Wales, Hockey india, Hockey newss in hindi, sports news, महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, भारत vs वेल्स, हॉकी इंडिया

भारत ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाना शुरू किया। फॉरवर्ड लालरेम्सियामी हमार के चौथे मिनट में शानदार फील्ड गोल से भारत ने गोल का खाता खोला और पहले क्वाटर्र की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त को बनाए रखा। दूसरा क्वाटर्र हालांकि काफी चुनौतीपूर्ण रहा। भारत और वेल्स की ओर से अटैक और डिफेंस दोनों में मुस्तैदी दिखाई गई, लेकिन आखिरकार 26वें मिनट में वेल्स होल्मे के शानदार फील्ड गोल से स्कोर को 1-1 से बराबर करने में सफल रहा और दूसरा क्वाटर्र इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।

भारत ने हालांकि इसके बाद आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए वेल्स को फंसाया और लगातार गोल दागते हुए उसे दबाव में ला दिया, जहां से वेल्स वापसी नहीं कर सका। भारत ने 32वें में लालरिन्दिकी के बेहतरीन फील्ड गोल से न केवल तीसरे क्वाटर्र की शुरुआत शानदार तरीके से की, बल्कि 41वें मिनट में मुमताज के लाजवाब फील्ड गोल से समापन भी अच्छे तरीके से किया।

India, Women Junior Hockey World Cup, india vs Wales, Hockey india, Hockey newss in hindi, sports news, महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, भारत vs वेल्स, हॉकी इंडिया

मैच को काफी हद तक अपने पक्ष में करने के बाद भारत ने चौथे और आखिरी क्वाटर्र के आखिरी पलों में दो शानदार गोलों से वेल्स की वापसी की बची-कुची गुंजाइश भी खत्म कर दी। मैच के 57वें और 58वें मिनट में भारत पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करने में कामयाब हुआ, जिन्हें लालरिन्दिकी और दीपिका ने गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की और टीम को 5-1 से बड़ी जीत दिलाई।