Sports

कोलंबो : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ दिया। कुलदीप क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 300 विकेट से सिर्फ सात विकेट दूर हैं। यादव ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने 10 ओवर में 3.30 की इकॉनमी रेट से 33 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने जेनिथ लियानाज और डुनिथ वेलालेज के विकेट हासिल किए। अब कुलदीप के नाम अब 157 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 22.26 की औसत से 293 विकेट हो गए हें। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 का है। वह भारत के लिए अब तक के 14वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

 

IND vs SL, Kuldeep Yadav, Venkatesh Prasad, Cricket news, sports, कुलदीप यादव, वेंकटेश प्रसाद, क्रिकेट समाचार, खेल

 


कुलदीप ने 12 टेस्ट मैचों में कुलदीप ने 21.05 की औसत से 53 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का है। वनडे के 105 मैचों में कुलदीप ने 25.94 की औसत से 171 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 का रहा। जबकि 40 टी20 मैचों में कुलदीप ने 14.07 की औसत से 69 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/17 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने वेंकटेश को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 1994 से 2001 के बीच 194 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 292 विकेट लिए थे। कुलदीप ने अगर 300 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिए तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें भारतीय गेंदबाज और 5वें भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। महान स्पिन जादूगर अनिल कुंबले (953 विकेट) के नाम सभी प्रारूपों में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट हैं।

 

IND vs SL, Kuldeep Yadav, Venkatesh Prasad, Cricket news, sports, कुलदीप यादव, वेंकटेश प्रसाद, क्रिकेट समाचार, खेल


ऐसा रहा मैच का हाल
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अविष्का फर्नांडो (62 गेंदों में 40), कामिंदु मेंडिस (44 गेंदों में 40) और डुनिथ वेललेज (35 गेंदों में 39) की पारियों से श्रीलंका ने 50 ओवरों में 240/9 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर (3/30), और कुलदीप (2/33) भारत के शीर्ष गेंदबाज रहे। भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार शुरूआत की। रोहित ने एक बार फिर से तेजतर्रार पचासा लगाया लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए। श्रीलंका के जेफरी वांडरसे ने अपनी 7 ओवरों में ही भारत के 6 विकेट चटका लिए थे। लेकिन इसके बाद अक्षर ने एक छोर संभालकर स्कोर आगे बढ़ाया।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका :
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह