Sports

खेल डैस्क : इंटरनेशनल टी20 लीग में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर को हराकर लीग स्टैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जिससे क्वालीफायर 1 में उन्होंने जगह बना ली है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेजर्ट वाइपर पहले खेलते हुए 137 रन ही बना पाई क्योंकि दुबई के कैस अहमद ने चार विकेट चटकाए। जवाब में डेजर्ट वाइपर ने शाई होप और नैब की बदौलत 9 विकेट से जीत हासिल की। जीत हासिल कर डेजर्ट वाइपर कप्तान लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा कि ये चीजें होती रहती हैं। हमें साझेदारियां बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और क़ैस ने असाधारण गेंदबाज़ी की। ड्राइंग बोर्ड पर दोबारा वापस आना होगा। साझेदारियां बनानी जरूरती है। 


मैच डिटेल
टॉस : दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
नतीजा : दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 9 विकेट से हराया।

डेजर्ट वाइपर पारी
स्कोर : डेजर्ट वाइपर्स 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई

प्रमुख प्रदर्शन:
डैन लॉरेंस : 31 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
सैम कुरेन : 20 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया।
विकेट : दुबई कैपिटल्स के लिए कैस अहमद ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। ओबेड मैककॉय ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

दुबई कैपिटल्स की पारी
स्कोर : दुबई कैपिटल्स ने 138 रन के लक्ष्य को 17 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

प्रमुख प्रदर्शन
शाई होप : 54 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।
गुलबदीन नैब : 31 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए।
एडम रॉसिंगटन : 18 गेंदों पर 27 रनों की तेज पारी खेली।


प्लेयर ऑफ द मैच कैस अहमद ने कहा कि मेरी मां, पिताजी, मेरे बड़े भाई और मेरी पत्नी, मेरे पूरे परिवार को धन्यवाद। उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया, इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जब आप सैम बिलिंग्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेलते हैं, तो वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं, वह कहते रहते हैं: आप हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और विकेट लेंगे। विकेट स्पिन के लिए बहुत अच्छे हैं, मैं गेंद को टर्न कराने की कोशिश करता हूं। मैं इन चार विकेटों से खुश हूं। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
डेजर्ट वाइपर्स : डेनियल लॉरेंस, एलेक्स हेल्स, सैम कुरेन, आजम खान (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, एडम होज़, माइकल जोन्स, वानिंदु हसरंगा, अली नसीर, लॉकी फर्ग्यूसन (कप्तान), खुजैमा तनवीर
दुबई कैपिटल्स : शाई होप (विकेटकीपर), गुलबदीन नैब, सैम बिलिंग्स (कप्तान), सिकंदर रजा, दासुन शनाका, रोवमैन पॉवेल, दुष्मंथा चमीरा, फरहान खान, हैदर अली, कैस अहमद, ओबेद मैककॉय