Sports

जालन्धर : भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। 23 जनवरी को जहां नेपियर में पहला वनडे खेला जाएगा वहीं सबकी नजरें आईसीसी वनडे रैंकिंग पर भी टिकी होगी। भारत अगर न्यूजीलैंड टीम का पांच वनडे सीरीज में सफाया कर देगा तो वह नंबर वन पर काबिल इंगलैंड के करीब पहुंच जाएगा। वहीं, अगर न्यूजीलैंड ने भारत का वनडे सीरीज में सफाया कर दिया तो इससे उनकी रेटिंग में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। 

वनडे सीरीज ऐसे प्रभावित करेगी वनडे रैंकिंग

भारत 5-0 न्यूजीलैंड : अगर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का सफाया कर दिया तो उसे तीन अंक मिलेंगे जबकि न्यूजीलैंड दो अंक गंवा देगा। लेकिन वह टॉप पर बनी इंगलैंड (126 प्वाइंट) को पीछे नहीं छोड़ पाएगा। भार के पास अभी 121 प्वाइंट की रेटिंग है। 

भारत 4-1 न्यूजीलैंड : अगर न्यूजीलैंड एक भी मैच जीत गया तो रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। न्यूजीलैंड एक अंक जरूर गंवा देगा लेकिन तभी भी दक्षिण अफ्रीका से ऊपर रहेगा। भारत को सिर्फ एक अंक का फायदा होगा। 

भारत 3-2 न्यूजीलैंड : सीरीज अगर भारत ने 3-2 से जीती तो इससे भारत को कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

If india won ODI series in new zealand, ICC ranking will be change

भारत 2-3 न्यूजीलैंड : अगर भारत 2-3 से सीरीज हार जाता है, तो वह 2 अंक गंवाएगा। उसके प्वाइंट 119 हो जाएंगे जबकि न्यूजीलैंड 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर ही रहेगा।

भारत 1-4 न्यूजीलैंड : अगर न्यूजीलैंड ने सीरीज के चार मैच जीत लिए तो इससे उन्हें दूसरे नंबर पर आने का मौका मिल जाएगा। तब न्यूजीलैंड के 116 अंक तो भारत के 118 अंक हो जाएंगे।

भारत 0-5 न्यूजीलैंड : अगर न्यूजीलैंड को क्लीन स्विप कर देता है तो भारत 5 अंक गंवाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड को 6 रेटिंग अंक मिलेंगे जिससे वह दूसरे स्थान पर आ जाएगी।

जबरदस्त फार्म में है न्यूजीलैंड टीम

If india won ODI series in new zealand, ICC ranking will be change
 

दोनों के बीच अभी तक 111 मैच खेले गए हैं। भारत चाहे अभी भी 51 वनडे जीतकर शीर्ष स्थान पर बना हुआ है लेकिन अगर बात न्यूजीलैंड की धरती की हो तो यहां कीवी ही भारतीय क्रिकेटरों पर भारी पड़ते नजर आते हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड 21-35 है जो इस बार भी उन्हें परेशान कर सकता है। वहीं, 2015 विश्व कप के बाद खेले गए मैचों की अगर बात की जाए तो इसमें भी न्यूजीलैंड टीम काफी आगे है। इस दौरान उन्होंने 27 मैच खेले जिसमें उन्हें सिर्फ 8 मैच ही गंवाने पड़े हैं।