Sports

खेल डैस्क : भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम और राऊरकेला का बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पूरे हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। उद्घाटन मुकाबला अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 जनवरी को होगा।  फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा। इससे पहले हॉकी प्रेमी भी सक्रिय हो गए हैं।

Hockey love, Hockey World Cup 2023, FIH Hockey world cup, hockey news in hindi, हॉकी प्रेम, हॉकी विश्व कप 2023, FIH हॉकी विश्व कप, हॉकी समाचार हिंदी में

 

Hockey love, Hockey World Cup 2023, FIH Hockey world cup, hockey news in hindi, हॉकी प्रेम, हॉकी विश्व कप 2023, FIH हॉकी विश्व कप, हॉकी समाचार हिंदी में

जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हॉकी विश्व कप से पहले कटक में महानदी के तट पर सैंड से हॉकी मैदान बनाया है। इसे सजाने के लिए सभी देशों के झंडे और 5 हजार गेंदों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसे 16 लोगों ने मिलकर 2 दिन में बनाया।

 

1 मि.मी. चौड़ी बनाई हॉकी स्टिक 

Hockey love, Hockey World Cup 2023, FIH Hockey world cup, hockey news in hindi, हॉकी प्रेम, हॉकी विश्व कप 2023, FIH हॉकी विश्व कप, हॉकी समाचार हिंदी में
बेरहामपुर निवासी लघु कलाकार सत्यनारायण महाराणा ने 30 मिनट के भीतर नक्काशी और पेंटिंग के साथ-साथ हॉकी दो छोटी स्टिक बना दी। एक स्टिक की ऊंचाई 5 मिलीमीटर और चौड़ाई 1 मिलीमीटर है तो दूसरी की ऊंचाई 1 सैमी. और चौड़ाई 1 मि.मी. है।

 

बोतल में बना दी हॉकी स्टिक

Hockey love, Hockey World Cup 2023, FIH Hockey world cup, hockey news in hindi, हॉकी प्रेम, हॉकी विश्व कप 2023, FIH हॉकी विश्व कप, हॉकी समाचार हिंदी में

ओडिशा के कलाकार एल ईश्वर राव ने 750 मिलीलीटर की एक बोतल के भीतर हॉकी स्टिक और गेंद की लघु कलाकृति बनाई है। राव ने कहा कि पैंसिल की नोंक से उन्हें यह कलाकृति उकेरने में 10 दिन का समय लगा।


 

ओली होगा शुभंकर

Hockey love, Hockey World Cup 2023, FIH Hockey world cup, hockey news in hindi, हॉकी प्रेम, हॉकी विश्व कप 2023, FIH हॉकी विश्व कप, हॉकी समाचार हिंदी में


ओडिशा सरकार ने 2017 में ही ओली को राज्य में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आधिकारिक शुभंकर के रूप में नामित किया था। नतीजतन, ओली को विश्व हॉकी लीग फाइनल और हॉकी विश्व कप का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। ओली माइग्रेटिंग ऑलिव रिडले समुद्री कछुए का एक उदाहरण है, जो हजारों मील पानी को कवर करता है। ओडिशा में रुशिकुल्या और गहिरमाथा के समुद्र तटों पर यह पाए जाते हैं। 

 

4 पूल में बांटी 16 टीमें
पूल ए : ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका
पूल-बी : बैल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान।
पूल-सी : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।
पूल-डी : भारत, इंगलैंड, स्पेन और वेल्स।
ग्रुप विजेता सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
प्रत्येक पूल से दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉस ओवर में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जहां से 4 और टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।


भारत की 18 सदस्यीय टीम
गोलकीपर : पी.आर. श्रीजेश, कृष्णा पाठक।
डिफैंडर : जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप एक्स।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।
स्टैंडबाय : राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।