Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी विनी रमन (Vini Raman) ने बेटे को जन्म दिया है। मैक्सवैल ने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाऊंट से की हैं। कपल ने अपने बच्चे का नाम भी रख लिया है। मैक्सवेल के बेटे का नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल (Logan Maverick Maxwell) होगा। कुछ महीने पहले विनी ने पोस्ट किया था कि वह सितंबर में अपने पहले बच्चे के आगमन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने तब यह भी कहा था कि गर्भधारण की यात्रा बहुत आसान नहीं रही है और उन जोड़ों के लिए दया दिखाई है जिन्हें उस दिन को देखने के लिए लंबे संघर्ष से गुजरना पड़ता है।

Glenn Maxwell, Father, Vini Raman, cricket news, sports, ग्लेन मैक्सवेल, पिता, विनी रमन, क्रिकेट समाचार, खेल

 

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 से ठीक पहले मैक्सवेल खुश होंगे। वह पिता बन गए हैं और उन्हें इस बात की खुशी होगी कि वनडे सीरीज के लिए भारत रवाना होने से पहले उन्हें अपने नन्हे बच्चे और पत्नी के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। बीते दिनों ही भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने भी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। 

Glenn Maxwell, Father, Vini Raman, cricket news, sports, ग्लेन मैक्सवेल, पिता, विनी रमन, क्रिकेट समाचार, खेल

 

 


 

 

मैक्सवेल संभवत: अपनी बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान विनी से मिले थे। विनी ने 2017 में ग्लेन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर साझा की थी, जिससे पहली बार डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इसके बाद से कई सोशल मीडिया पोस्ट किए गए जिनमें रोमांटिक जोड़ी को एक साथ देखा गया।

Glenn Maxwell, Father, Vini Raman, cricket news, sports, ग्लेन मैक्सवेल, पिता, विनी रमन, क्रिकेट समाचार, खेल

 


जानें कौन है विनी रमन
मेलबर्न में मार्च 1993 को विनी रमन का जन्म हुआ था। उन्होंने मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है और पेशे से फार्मासिस्ट हैं। उन्होंने मैक्सवेल के साथ ईसाई औ तमिल रीति-रिवाज से शादी की थी। विनी और ग्लेन को पहली बार 2019 में एक साथ देखा गया था जब वे 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कारों के लिए आए थे।