Sports

खेल डैस्क : इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए जेसन रॉय (Jason Roy) की जगह बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को टीम में चुन लिया है। ब्रुक, जिन्हें इंग्लैंड की अस्थायी विश्व कप टीम से बाहर रखा गया था, ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में जोरदार प्रदर्शन कर अपना स्थान पा लिया है। ब्रूक का इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier League) और द हंड्रेड (The Hundred) में प्रभावी प्रदर्शन रहा था। तब इंगलैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) ने कहा था कि ब्रूक के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं और आखिर इंगलैंड क्रिकेट प्रबंधन ने ब्रूक पर भरोसा जताया है। 

 

 

इसी तरह दाविद मलान (Dawid Malan) जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों में 277 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, को भी टीम में जगह दी गई है। वह जेसन रॉय की जगह इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं। रॉय पीठ की चोट से ग्रस्त है। ऐसे में मलान ने उनकी जगह पर टीम में वापसी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया। 36 वर्षीय मलान संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले इंगलैंड के प्लेयर बने गए हैं। इससे पहले केविन पीटरसन और जोनाथन ट्रॉट भी 21 पारियों में यह आंकड़ा हासिल कर चुके हैं।

 

England cricket team, ECB, Cricket World Cup 2023, England cricket world cup squad, Jason Roy, Harry Brook, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, ईसीबी, क्रिकेट विश्व कप 2023, इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप टीम, जेसन रॉय, हैरी ब्रूक

 

 

यह भी पढ़ें :-  Asia Cup Final : मोहम्मद सिराज ने दिखाया दिल, ग्राऊंडसमैन को दी प्लेयर ऑफ द मैच में जीती गई राशि

 


बहरहाल, इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने एक बयान में कहा कि हमने एक टीम चुनी है, हमें विश्वास है कि वह भारत जा सकती है और विश्व कप जीत सकती है। हमने सफेद गेंद वाले खिलाड़ियों का एक अविश्वसनीय समूह समूह बनाया है जिसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद चुना गया। इस दौरान कुछ कठोर फैसले लिए गए हैं। जेसन रॉय की जगह हैरी ब्रूक टीम में आए हैं।

England cricket team, ECB, Cricket World Cup 2023, England cricket world cup squad, Jason Roy, Harry Brook, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, ईसीबी, क्रिकेट विश्व कप 2023, इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप टीम, जेसन रॉय, हैरी ब्रूक

 

जेसन रॉय जोकि 2019 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, ने अधिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए मई में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया था। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भी वनडे से संन्यास लेने के अपने फैसले को पलट दिया है। स्टोक्स, जिन्होंने घरेलू धरती पर इंग्लैंड के विजयी 2019 अभियान में अभिनय किया, ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन पारियों में 235 रन बनाकर विश्व कप के लिए तैयारी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 गेंदों में 182 रन बनाए थे जोकि इंग्लैंड का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत एकदिवसीय स्कोर है।

 

 

यह भी पढ़ें :-  IND vs SL : दो-चार नहीं, एशिया कप फाइनल मैच में बने 14 रिकॉर्ड

 

 

England cricket team, ECB, Cricket World Cup 2023, England cricket world cup squad, Jason Roy, Harry Brook, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, ईसीबी, क्रिकेट विश्व कप 2023, इंग्लैंड क्रिकेट विश्व कप टीम, जेसन रॉय, हैरी ब्रूक

 

इसके अलावा गेंदबाज आदिल राशिद और मार्क वुड को चोटिल होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। बता दें कि इंग्लैंड का विश्व कप अभियान के तहत पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 5 अक्टूबर को होगा। 

 

 

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।