Sports

स्पोर्ट्स डेस्क:  अपने तेज दिमाग से प्लान बनाकर दिग्गज बल्लेबाजों का खेल खराब करने वाले और टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपनी फैमिली के साथ क्वालती टाइम स्पेंड करते हुए अकसर नजर आते रहते है। वही धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। जहां वह स्टेज पर आने पर शरमा गए है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी वीडियो 

दरअसल, हुआ ऐसा कि किसी पार्टी में यहां सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने दोनों के लिए एक गाना डेडिकेट किया। अरमान ने खूबसूरत कपल के लिए एमएस धोनी फिल्म का गाना ' कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाना गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान माही को स्टेज पर बुलाते हैं, लेकिन वो दूर भागने लगते हैं। वहीं फिर अरमान वादा करते हैं कि वो उनसे डांस नहीं करवाएंगे, जिसके बाद माही स्टेज पर चले जाते हैं। यही नहीं वो साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को भी स्टेज पर बुलाते हैं। फिर माही साक्षी और अरमान के कंधों पर हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। 

साक्षी धोनी महेंद्र सिंह धोनी को क्या कह के बुलाती है 

PunjabKesari,MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
आपको बता दें कि इसे पहले एक वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी द्वारा बनाई गई है। धोनी इस दौरान एक होटल में आते ही दिख रहे हैं। तभी साक्षी उन्हें स्वीटी शब्द से पुकारती है। शर्माए धोनी बिना साक्षी को देखे आगे निकल जाते हैं। साक्षी भी हार नहीं मानती वह उनके पीछे जाती है। साथ ही उन्हें क्यूटी और स्वीटी नंबर वन के नाम से पुकारती है।