Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा सिर्फ भारत में ही नही बल्कि क्रिकेट खेलने वाले हर देश में हैं। उनकी फैन फोलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब वह मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए भी जाते हैं तो लाखों फैंस उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक धोनी सबसे भरोसेमंद और इज्जतदार खिलाड़ी हैं।

PunjabKesari

एक कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक भारत के महान कप्तान खेल के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति हैं। भरोसे के मामले में इस सर्वे में धोनी को सबसे ऊपर जगह दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि धोनी को सबसे इज्जतदार खिलाड़ियों में एक हैं। 

PunjabKesari

इस सर्वे में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सबसे आर्कषित खिलाड़ी बताया गया है। सर्वे में विराट और अनुष्का की जोड़ी को भी पहले नंबर जगह मिली है। विरूष्का नाम से मशहूर विराट और अनुष्का को सबसे आर्कषित जोड़ी माना गया है।

PunjabKesari

गौर हो कि यह सर्वे 23 शहरों में किया गया था जिसमें 60 हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस सर्वे में 180 हस्तियों को शामिल किया गया था जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान ने बाजी मारी है। यह सर्वे पांच भागों में बांटा गया था जिसमें हस्तियों का विश्लेषण किया गया। 

PunjabKesari