Sports

हैदराबाद : पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को मंगलवार को यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया। बीसीसीआई ने यहां एक समारोह में 2019-20 सत्र के लिए शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 61 साल के शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

 

अवॉर्ड मिले पर बोले रवि शास्त्री-
यह निश्चित रूप से (एक भावनात्मक क्षण) है। यहां आने के लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं। खेल में चार दशक हो गए हैं और आप अब भी भारतीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। यह मेरे लिए एक बहुत ही मर्मस्पर्शी क्षण है क्योंकि जब मैंने 17 साल की उम्र में अपना क्रिकेट शुरू किया और एक खिलाड़ी के रूप में इसे 31 साल की उम्र में समाप्त किया, वास्तव में 30 साल की उम्र में, इस दौरान बीसीसीआई मेरा अभिभावक बना रहा। उन्होंने मुझे खेल खेलने का रास्ता दिखाया। जैसा कि अभी फारुख ने उल्लेख किया उस समय खेल में ज्यादा पैसा नहीं था लेकिन अपने देश के लिए खेलने में गर्व था। मैंने इन 40 वर्षों में बीसीसीआई का विश्व क्रिकेट का सबसे शक्तिशाली बोर्ड के रूप में विकास होते देखा है। इससे खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को फायदा हो रहा है। मेरे लिए यह महिला टीम, पुरुष टीम के साथ बेहद ही खास शाम है।

 

Colonel CK Naidu Lifetime Achievement award, Ravi Shastri, Cricket news, sports, BCCI Awards, कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, रवि शास्त्री, क्रिकेट समाचार, खेल, बीसीसीआई पुरस्कार


पुरस्कारों की सूची
कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट' अवार्ड: रवि शास्त्री, फारूक इंजीनियर (2019-20)।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)। 
सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)। 
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23)। 
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): प्रिया पुनिया (2019-20), शेफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)। 
दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23): सर्वाधिक रन: यशस्वी जयसवाल; सर्वाधिक विकेट: आर अश्विन। 
एकदिवसीय में सबसे अधिक रन (महिला) : पुनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)। 
एकदिवसीय में सबसे अधिक (महिला): पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23)।
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: केएन अनंतपदमनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जे मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23)। 
घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई (2019-20)। 
लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)। 
लाला अमरनाथ पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)। 
माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23)। 
माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23)। 
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: हर्ष दुबे (2019-20), एआर निषाद (2021-22), मानव चोठानी (2022-23)। 
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पी. कनपिल्लेवार (2019-20), मयंक शांडिल्य (2021-22), दानिश मालेवार (2022-23)। 
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंकुश त्यागी (2019-20), हर्ष दुबे (2021-22), विशाल जयसवाल (2022-23)। 
एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पार्थ पालावत (2019-20), वाईवी राठौड़ (2021-22), क्षितिज पटेल (2022-23)।