Sports

Photo 📸 Aditya Sur Roy / ChessBase India 

जम्मू ( निकलेश जैन ) भारत के ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें लगातार तीसरी बार नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों के खिताब अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास बना दिया है और वह ऐसा करने वाले भारतीय शतरंज इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए है । दो दिन पहले ही रैपिड का खिताब जीतने वाले अरविंद नें शतरंज के सबसे छोटे फॉर्मेट ब्लिट्ज़ मे 11 राउंड मे सभी राउंड जीतकर बेमिशाल अंदाज में खिताब अपने नाम किया । अरविंद नें यह खिताब एक राउंड पहले ही जीतना तय कर लिया था जब उन्होने अंतिम राउंड में पद्मिनी राऊत को पराजित किया और 10 अंक बना लिया । महाराष्ट्र के नुबेरशाह शेख रैपिड के बाद ब्लिट्ज़ में भी दूसरे स्थान पर रहे ,8.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर उन्होने तीसरे स्थान पर रहे तामिलनाडु के अविनाश रमेश को पीछे छोड़ा । 8 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर पांडिचेरी के श्रीहरी एल ,दिल्ली के आराध्य गर्ग ,बंगाल के मित्रभा गुहा ,तेलांगना के राजा ऋत्विक आर , महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख ,और गोवा के औदि अमेय क्रमशः चौंथे से नौवे स्थान पर रहे जबकि 7.5 अंक बनाकर पद्मिनी राऊत शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रही ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name RtgI Club/City Pts.
1 1 GM Aravindh, Chithambaram Vr. 2578 Tamil Nadu 11
2 8 IM Mohammad, Nubairshah Shaikh 2339 Maharashtra 8,5
3 15 IM Avinash, Ramesh 2264 Tamil Nadu 8,5
4 17   Srihari, L 2256 Puducherry 8
5 14 FM Aradhya, Garg 2278 Delhi 8
6 2 GM Mitrabha, Guha 2520 West Bengal 8
7 4 GM Raja, Rithvik R 2411 Telangana 8
8 10 WGM Divya, Deshmukh 2325 Maharashtra 8
9 12 IM Audi, Ameya 2301 Goa 8
10 11 IM Padmini, Rout 2305 Petroleum Sports Promotion Board 7,5
11 9 GM Neelotpal, Das 2327 West Bengal 7,5
12 30 AGM Vignesh, B 2058 Tamil Nadu 7,5
13 32 CM Aaditya, Dhingra 2054 Haryana 7,5
14 68   Shah, Mihir 1520 Maharashtra 7
15 3 IM Ravi, Teja S. 2442 Andhra Pradesh 7
16 6 IM Sharma, Dinesh K. 2346 Life Insuranace Corporation Of Indi 7
17 7 IM Prraneeth, Vuppala 2345 Telangana 7
18 18 GM Sriram, Jha 2237 Life Insuranace Corporation Of Indi 7
19 5 IM Dhulipalla, Bala Chandra Prasad 2394 Andhra Pradesh 7
20 45   Daksh, Goyal 1849 Delhi 7