Sports

कोलंबो : श्रीलंका ने शुक्रवार को यहां एकमात्र टेस्ट के पहले दिन अफगानिस्तान को पहली पारी में 198 रन पर समेटने के बाद दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए। स्टंप उखड़ने तक दिमुथ करूणारत्ने 42 और निशान मदुशका 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। श्रीलंका की टीम अभी अफगानिस्तान से 118 रन से पिछड़ रही है। इससे पहले बायें हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो (51 रन देकर) के 4 विकेट, असिथा फर्नांडो (24 रन देकर) के तीन विकेट और स्पिनर प्रभात जयसूर्या (67 रन देकर) के 3 विकेट की बदौलत श्रीलंका ने मेहमान टीम को 200 रन के अंदर समेट दिया।


अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 91 रन की जुझारू पारी खेली। वह हालांकि अपने दूसरे शतक से चूक गए। उन्होंने 130 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 13 चौके जड़े। यह 8वें टेस्ट में उनका चौथा अर्धशतक है। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। नूर अली जदरान ने 31 रन जबकि इकराम अलीखिल और कैस अहमद ने 21-21 रन का योगदान दिया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नेपाल U19 : अर्जुन कुमल, दीपक बोहरा, उत्तम थापा मगर (विकेटकीपर), देव खनाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, दीपक डुमरे, गुलसन झा, दीपेश कंदेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता।
भारत U19 : आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला।