Edited By ,Updated: 13 Oct, 2016 08:16 AM
भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और जर्मनी के उनके जोड़ीदार आंद्रे बेगमान ने कजाखस्तान के अलेक्सांद्र नेदोवयेसोव और उक्रेन ..
ताशकंद: भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और जर्मनी के उनके जोड़ीदार आंद्रे बेगमान ने कजाखस्तान के अलेक्सांद्र नेदोवयेसोव और उक्रेन के डेनिस मोलचेनोव पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके ताशकंद एटीपी चैलेंजर टूर्नामैंट में पुरूष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पेस और बेगमान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सुपर टाईब्रेकर तक पहुंचे इस मैच में 4-6 6-4 10-8 से जीत दर्ज की। भारत और जर्मन खिलाड़ी ने टाईब्रेक में 2-4 से पिछडऩे के बाद वापसी करके जीत हासिल की। पेस और बेगमान का सामना अब संजार फायजीव और जुराबेक करिमोव की स्थानीय जोड़ी से होगा।