हॉकी HIL नीलामी में सबसे महंगे बिके गुरबाज, रांची ने 66 लाख में खरीदा

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 09:44 AM

hil auction sold the most expensive hockey gurbaj 66 lacs purchased in ranchi

रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग (एच.आई.एल.) की बंद नीलामी में ओलिम्पियन और भारतीय टीम के खिलाड़ी गुरबाज सिंह...

नई दिल्ली: रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग (एच.आई.एल.) की बंद नीलामी में ओलिम्पियन और भारतीय टीम के खिलाड़ी गुरबाज सिंह को 99 हजार डालर (66 लाख रुपए) की भारी-भरकम कीमत में खरीद लिया। एच.आई.एल. के 2017 सत्र के लिए 6 फ्रैंचाइजी दबंग मुंबई, दिल्ली वारियर्स, जे.पी. पंजाब वारियर्स, कलिंगा लांसर्स, रांची रेंज और उत्तर प्रदेश विजार्ड ने बंद बोली में अपनी टीमों को पूरा करने के लिए खिलाडिय़ों पर कीमत लगाई।

गुरबाज सिंह को रांची ने करीब 66 लाख रुपए की सबसे बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया जबकि 18 वर्षीय हार्दिक सिंह नीलामी में खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी रहे। उन्हें जे.पी. पंजाब वारियर्स ने करीब 26 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा। विदेशी खिलाडिय़ों में जर्मनी के फारवर्ड क्रिस्टोफर रूर को भी रांची ने ही खरीदा। उन्हें 50 लाख रुपए की कीमत मिली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!