Edited By ,Updated: 12 May, 2017 06:08 PM
वीरवार बाद दोपहर अखनूर मार्ग पर मेटाडोर और ईंटों से लदे टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। मेटाडोर के परखचे उड़ गए वहीं ईंटों से भरा टिप्पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए।
जम्मू : वीरवार बाद दोपहर अखनूर मार्ग पर मेटाडोर और ईंटों से लदे टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। मेटाडोर के परखचे उड़ गए वहीं ईंटों से भरा टिप्पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए।
विश्वविद्यालय से पढ़कर घर जा रही थी युवती
शिनाख्त के बाद पता चला कि मृत युवती का नाम रीना देवी है जो डब्ब करमदीन की निवासी है। वह जम्मू विश्वविद्यालय में पढ़ाती थी और इस दिन भी वह विश्वविद्यालय से पढ़कर ही घर को जा रही थी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को लोगों की गाड़ियों में अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पल्टे टिप्पर को हटा कर जाम को खुलवाया।