Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 03:13 PM
खूबसूरत दिखने के चक्कर में लड़कियां अपने चेहरे पर क्या-क्या नहीं करती। खुद को आकर्षक दिखाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और प्लास्ब्कि सर्जरी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार यह सब उल्टा भी पड़ जाता है ऐसा ही कुछ हुआ ईरान की रहने वाली 19...
इंटरनेशनल डेस्क: खूबसूरत दिखने के चक्कर में लड़कियां अपने चेहरे पर क्या-क्या नहीं करती। खुद को आकर्षक दिखाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और प्लास्ब्कि सर्जरी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार यह सब उल्टा भी पड़ जाता है ऐसा ही कुछ हुआ ईरान की रहने वाली 19 साल की सहर तबार के साथ जिसने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली की तरह दिखने के लिए अपना हुल्लिया ही बिगाड़ लिया।
सहर एंजेलिना जॉली की बहुत बड़ी फैन है वह हर कीमत पर उसकी तरह दिखना चाहती थी जिसके लिए उसने कई सर्जरीज कराई। सहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसने डाइट कंट्रोल कर अपना वजन 40 किलो कर लिया। वह अब तक 50 से अधिक सर्जरीज करा चुकी है। कई बार तो उनकी जान भी जाते-जाते बची है।
19 साल की सहर ने सुंदर बनने के चक्कर में अपना ऐसा हाल बना लिया कि अब वो दूसरे को अपने जैसे गलती ना करने के लिए कह रही है। सहर लगातार अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर सेल्फी शेयर करती रहती है जिस देखकर लोग उसका भी मजाक उड़ाते हैं। कई लोग तो उसे कार्टून करेक्टर की तरह भी बताते हैं।