स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली जब यहां आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी। मुंबई का पलड़ा हालांकि भारी नजर आ रहा है। टीम ने बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब शीर्ष चार में शामिल है। हालांकि मैच पर बारिश का साया है।
हेड टू हेड
कुल मैच - 36
मुंबई - 20 जीत
दिल्ली - 16 जीत
वानखेड़े में मुंबई 7-3 से आगे है, जबकि 2022 के बाद से खेले गए चार मैचों में से तीन मुंबई के नाम रहे हैं। ऐसे में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद है और एक उच्च स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलेगी। हालांकि बाद के चरणों में स्पिनरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका निभाएगी।
मौसम
मैच से पहले मुंबई में बारिश होने के कारण सभी तैयारियां बेकार हो सकती है। मैच की पूर्व संध्या पर शहर में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की। आईएमडी ने कहा, 'अलग-अलग जगहों पर बिजली, भारी बारिश और तेज हवाएं (50-60), गरज के साथ बारिश होगी।' बारिश की स्थिति में टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंथा चमीरा