इतिहास: सचिन ने आज के दिन जड़ा था वनडे का पहला दोहरा शतक

Edited By vasudha,Updated: 24 Dec, 2018 12:51 PM

today is sachin tendulkar first double hundred in odis

वर्ष 2019 के आगमन की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार आज वर्ष का 358वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस 7 दिन और शेष हैं...

नेशनल डेस्क: वर्ष 2019 के आगमन की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार आज वर्ष का 358वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस 7 दिन और शेष हैं। ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से लेकर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद तक, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी से लेकर तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं। इस तारीख को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनायें हुई हैं जिन्होंने इतिहास को प्रभावित किया देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है : - 

  •  1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।
  • 1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
  • 1924 : भारतीय पाश्र्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।  
  • 1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की। 
  • 1959: जानेमाने बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर का जन्‍म। 
  • 1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था। 
  • 1986 : नयी दिल्ली में लोटस टेम्पल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।
  • 1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।  
  • 1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वल्र्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खुला। 
  • 1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
  • 2000 : विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय। 
  • 2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने के उपलक्ष्य में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाया गया। 
  • 2005 : यूरोपीय संघ ने‘खालिस्तान कान्दिाबाद फ़ोर्स’नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया। 
  • 2010 : ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर में इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा। 
  • 2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!