स्वतंत्रता दिवस पर लंदन ने भारत को दिया यह 'अनमोल' तोहफा

Edited By Isha,Updated: 16 Aug, 2018 12:34 PM

this  priceless  gift given to india on independence day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को ब्रिटेन के हाथों एक नायाब तोहफा मिला है। दरअसल, ब्रिटेन ने भारत से चोरी कर ले जाई गई पुरातात्विक महत्व की एक कांस्य प्रतिमा लौटा दी है। ये कांस्य प्रतिमा भगवान बुद्ध की

इंटरनैशनल डेस्कः स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को ब्रिटेन के हाथों एक नायाब तोहफा मिला है। दरअसल, ब्रिटेन ने भारत से चोरी कर ले जाई गई पुरातात्विक महत्व की एक कांस्य प्रतिमा लौटा दी है। ये कांस्य प्रतिमा भगवान बुद्ध की है जो बिहार में नालंदा के एक संग्रहालय से करीब 60 साल पहले चोरी हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बुद्ध प्रतिमा 12वीं सदी की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लंदन में, लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इसे भारत को लौटा दी।
PunjabKesariइस साल मार्च में एक व्यापार मेले में 'एसोसिएशन फोर रिसर्च इंटू क्राइम्स एगेंस्ट' की लिंडा अल्बर्टसन और 'इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट' के विजय कुमार की इस मूर्ति पर नजर पड़ी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्काटलैंड यार्ड ने यहां इंडिया हाऊस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मूर्ति ब्रिटेन में भारत के राजदूत वाईके सिन्हा को सौंपी। सिन्हा ने ‘अनमोल बुद्ध’ की मूर्ति लौटाए जाने को एक अच्छा कदम बताया। ब्रिटेन के कला, धरोहर एवं पर्यटन मंत्री माइकल एलीस ने कला एवं पुरावशेष इकाई की सराहना की।

चांदी की कलमकारी वाली कांस्य मूर्ति 1961 में नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान के एक संग्रहालय से चुराई गई 14 मूर्तियों में एक है. लंदन में नीलामी के लिए के सामने लाए जाने से पहले यह बरसों तक विभिन्न हाथों से गुजरी। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अनुसार डीलर और मालिक को बुद्ध की मूर्ति के बारे में बताया गया कि यह वही मूर्ति है जो भारत से चुराई गई थी। मूर्ति की सच्चाई जानने के बाद उन्होंने पुलिस की कला एवं पुरावशेष इकाई के साथ सहयोग किया और इसे भारत को लौटाए जाने पर राजी हो गए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!