राफेल विवाद से भारत और फ्रांस के बीच संबंध पर कोई असर नहीं: सरकार

Edited By shukdev,Updated: 18 Oct, 2018 09:11 PM

rafael controversy has no bearing on the relationship between india and france

भारत ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर छिड़े विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हमारा फ्रांस के साथ बेहद मजबूत संबंध...

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर छिड़े विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हमारा फ्रांस के साथ बेहद मजबूत संबंध बरकरार है। मैं कह सकता हूं कि इस (राफेल विवाद) ने हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं डाला है। ‘उनसे यह सवाल पूछा गया था कि राफेल विवाद की वजह से दोनों देशों के संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ा है?

भारत में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट से राफेल जेट खरीदने को लेकर भारी विवाद छिड़ा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है राफेल विमानों की खरीद में भारी अनियमितता बरती गई। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार प्रत्येक विमान 1,670 करोड़ रुपए में खरीद रही है जबकि संप्रग सरकार ने 526 करोड़ रुपए में इसकी खरीद पर चर्चा की थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!