Edited By Seema Sharma,Updated: 17 May, 2018 01:09 PM
बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेंगलुरु असेंबली के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया कर्नाटक...
बेंगलुरुः बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेंगलुरु असेंबली के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया कर्नाटक विधानसभा परिसर में गांधी की मूर्ति के पास धरने पर बैठ हैं। वहीं कांग्रेस के साथ जेडीएस के दो निर्दलीय विधायक भी धरने पर बैठे हुए हैं। निर्दलीय विधायक शंकर और नागेश शामिल हैं।इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह भाजपा संविधान का अपमान कर रही है।
वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने अपने विधायकों को भाजपा से बचाने के लिए बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहराया हुआ है। आपको बता दें कि आज सुबह 9 बजे राज्यपाल वजूभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।