Edited By Tanuja,Updated: 17 Jan, 2019 06:14 PM
जनता के न्यायाधीश की छवि बनाने के लिए प्रयासरत और अपनी न्यायिक सक्रियता के लिए चर्चित पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति साकिब निसार बृहस्पतिवार को सेवानिवृत हो गए...
इस्लामाबादः जनता के न्यायाधीश की छवि बनाने के लिए प्रयासरत और अपनी न्यायिक सक्रियता के लिए चर्चित पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति साकिब निसार बृहस्पतिवार को सेवानिवृत हो गए। न्यायमूर्ति निसार ने शीर्ष न्यायाधीश के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने से लेकर ईसाई महिला आसिया बीबी के खिलाफ ईशनिंदा मामले में अहम आदेश जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय सुनाए।
उन्हें 31 दिसंबर, 2016 को प्रधान न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई थी। उनके सेवानिवृत होने के बाद न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा उनकी जगह लेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी न्यायमूर्ति खोसा को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाएंगे। न्यायमूर्ति निसार 18 फरवरी, 2010 से शीर्ष अदालत के न्यायाधीश थे।
उससे पहले वह लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। उन्होंने अपने विदाई समारोह में कहा, ‘‘न्यायाधीशों का काम बहुत कठिन होता है। न्यायपालिका के अंदर ही भ्रष्टाचार न्याय की हत्या है। मैंने न्यायाधीशों से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत काम किया और राष्ट्र की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।