प्लास्टिक का सबसे अधिक कचरा फैलाने वाली कंपनियों में कोका-कोला, नेस्ले और पेप्सिको आगे

Edited By Pardeep,Updated: 23 Oct, 2019 11:35 PM

coca cola nestle and pepsico lead among plastic waste companies

पर्यावरण संबंधी एक दबाव समूह ने बुधवार को कहा कि धरती पर कचरा फैला रहे प्लास्टिक के लाखों टुकड़े कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आते हैं। व्यक्तियों और पर्यावरणीय संगठन के वैश्विक गठबंधन ब्रेक फ्री फ्रॉम प्लास्टिक्स ने इस सूची में कोका-कोला, नेस्ले और...

मनीलाः पर्यावरण संबंधी एक दबाव समूह ने बुधवार को कहा कि धरती पर कचरा फैला रहे प्लास्टिक के लाखों टुकड़े कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आते हैं। व्यक्तियों और पर्यावरणीय संगठन के वैश्विक गठबंधन ब्रेक फ्री फ्रॉम प्लास्टिक्स ने इस सूची में कोका-कोला, नेस्ले और पेप्सिको जैसी कंपनियों को शामिल किया है।
PunjabKesari
इस समूह के स्वयंसेवियों ने एक महीने पहले 51 देशों में ‘‘विश्व सफाई दिवस'' के दौरान प्लास्टिक के कचरे के तकरीबन पांच लाख टुकड़े जमा किए जिनमें से 43 प्रतिशत पर स्पष्ट तौर पर उपभोक्ता ब्रांड का नाम था। उसने कहा कि लगातार दूसरे साल कोका-कोला प्लास्टिक का कचरा फैलाने में शीर्ष पर है।
PunjabKesari
चार महाद्वीपों के 37 देशों से उसके 11,732 प्लास्टिक के टुकड़े एकत्रित किए गए। उसने कहा कि चीन, इंडोनेशिया, फिलीपीन, वियतनाम और श्रीलंका समुद्र में सबसे अधिक प्लास्टिक का कचरा फेंकता है लेकिन एशिया में प्लास्टिक प्रदूषण पैदा करने वाले इसके असली कारक बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं जिनका मुख्यालय यूरोप और अमेरिका में है। रिपोर्ट के अनुसार, कोका-कोला, पेप्सिको और नेस्ले प्लास्टिक के कचरे के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। प्लास्टिक का कचरा फैलाने वाली शीर्ष 10 प्रदूषक कंपनियों में मोन्डेलेज इंटरनेशनल, यूनीलिवर, मार्स, पीएंडजी, कोलगेट-पामोलिव, फिलिप मोरिस और परफेटी वैन मिले शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!