सोना 60 रुपए, चांदी 35 रुपए मजबूत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jul, 2018 04:14 PM

gold recovers on global cues jewellers  buying

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सुधार से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 5 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए चमककर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सुधार से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 5 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए चमककर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 35 रुपए की तेजी में 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चीन में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कमजोर आंकड़े आने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही तथा डॉलर पर दबाव बना। दोनों कारकों से सोने में चमक लौट आई। 

शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु सोने में पैसा लगाया। डॉलर के कमजोर रहने से भी आम तौर पर पीली धातु मजबूत होती है। विदेशों में आज सोना हाजिर 2.45 डॉलर की बढ़त में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3 डॉलर की तेजी के साथ 1,244.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर मजबूत होती हुई 15.82 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!